फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accidents on Eastern Peripheral Expressway during fog in Baghpat, 15 injured including girl students

बागपत-शामली में कोहरे का कहर: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन, दो की मौत, छात्राओं समेत 15 घायल

Sun, 19 Feb 2023 10:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Feb 2023 10:36 AM IST
सार

बागपत और शामली में कोहरे का कहर : बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह 10 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि छात्राओं समेत 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Accidents on Eastern Peripheral Expressway during fog in Baghpat, 15 injured including girl students
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के कारण बागपत जिले में कई जगह हादसे हुए, जिसमें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर 10 से अधिक वाहन भिड़ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि छात्र-छात्राओं समेत 15 लोग घायल हो गए। बागपत सीएचसी से चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्याद्वाद इंस्टिट्यूट की प्रधानाचार्या विमला ने बताया कि रविवार सुबह छात्र-छात्राओं के साथ बस में सवार होकर दिल्ली इंडिया गेट पर होने वाली मैराथन दौड़ में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच पाली गांव के पास एक ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें उनकी स्कूल बस भी टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि हादसे में घायल धर्मेंद्र पुत्र जगदीश निवासी पुराना कस्बा, अख्तरी पत्नी इंतजार, रुखसाना पत्नी उमेर निवासी मोहल्ला माता कॉलोनी, फैयाज अली पुत्र रोजुद्दीन निवासी कैराना, साजिद पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला मुगलपुरा, साजिद पुत्र जमील निवासी शामली का उपचार कराया गया। जहां धर्मेंद्र, साजिद, फैय्याज समेत चार घायलों को रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल

इनके अलावा शामली के रहने वाले श्रवण ने बताया कि वह अपने साथी अमित पुत्र रामपाल के साथ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से शामली वापस लौट रहे थे। मविकलां टोल के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें अमित की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

कई छात्र-छात्रा भी हुए घायल
हाईवे पर हादसे में छात्र विशाल, अभिषेक, आरती, अमित शर्मा, विशाखा, नीलम, प्रीति, अभिषेक भी मामूली रूप से घायल हो गए।

शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के चलते डीसीएम ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला मजदूर की पैर की हड्डी टूट गई। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
 
टपराना निवासी सलीम जमालपुर में किसान रजिस्टार सिंह के यहां काम करता था। रविवार सुबह वह स्कूटी पर महिला मजदूरों को लेकर खेत पर जा रहा था। वह दो महिला मजदूरों को खेत पर छोड़ आया था। इसके बाद जमालपुर निवासी मालती को लेकर जा रहा था। जमालपुर गांव के पास वह हाईवे पर गलत साइड से चलने लगा। तभी सामने से आ रहे डीसीएम चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

इसके बाद डीसीएम चालक काफी दूर तक स्कूटी को घसीटते हुए ले गया। हादसे में सलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती के पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मालती को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed