फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   accidental death..

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 28 May 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
accidental death..
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शरफाबाद के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया।

गाजियाबाद के डासना निवासी यूनुस (45) पुत्र बुंदा अपने साथी असलम पुत्र जबरूद्दीन के साथ बृहस्पतिवार को रटौल गांव निवासी अपनी बहन के यहां घरेलू समान देने आया था। दोपहर बाद दोनों बाइक से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होते हुए लौट रहे थे। शरफाबाद गांव के समीप सड़क पर पड़े रेत के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में यूनुस एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि असलम घायल हो गया। राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। रटौल के ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक तीन बहनों का अकेला भाई था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, घायल असलम को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed