{"_id":"6302759a481d613ae46c0efe","slug":"accident-wreaks-havoc-on-family-death-of-couple-including-three-girls-baghpat-news-mrt6019367128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से बाइक सवार किसान, गर्भवती पत्नी व तीन बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार किसान, गर्भवती पत्नी व तीन बच्चियों की मौत
बागपत : फतेह मोहम्मद का फाइल फोटो।
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार गांव डौला निवासी किसान फतेह मोहम्मद (35), पत्नी तबस्सुम (32), बेटी इलमा (8), इकरा (6), मायरा (2) की मौत हो गई। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इस बड़े हादसे की वजह बन गई और हादसे में परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। परिवार में अब नौ साल की बच्ची फरहा बची है, जो घर पर थी।
विज्ञापन
किसान फतेह मोहम्मद की सिवालखास में ससुराल है। फतेह मोहम्मद रविवार दोपहर बाइक पर पत्नी व तीन बच्चियों को लेकर ससुराल में गया था और हादसे के वक्त रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वहां वापस अपने गांव लौट रहा था। बालैनी में टोल प्लाजा के पास वह एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आए कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। फतेह मोहम्मद की पत्नी तबस्सुम सात माह की गर्भवती थी। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हुई हैं और पुलिस कैंटर चालक का पता लगाने में जुटी है।
बागपत : तब्बसुम का फाइल फोटो।- फोटो : BAGHPAT
बागपत : इकरा का फाइल फोटो।- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।