फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident in Baghpat: Pickup crushes toll worker on national highway, death

Accident In Baghpat: नेशनल हाईवे पर पिकअप ने टोल कर्मी को कुचला, मौत

Sat, 11 Jan 2025 12:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 11 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक माैत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

विज्ञापन
Accident in Baghpat: Pickup crushes toll worker on national highway, death
माैके पर माैजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइकसवार टोलकर्मी को कुचल दिया। हादसे में टोलकर्मी अभिषेक निवासी काठा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


काठा गांव का रहने वाला अभिषेक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर टोल पर नौकरी करता था। जो शुक्रवार देर रात बाइक पर सवार होकर होकर ड्यूटी पर जा रहा था। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां गांव से आगे पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अभिषेक की बाइक में टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिवार वालों को फोन कर बुलाया। परिजनों ने बताया कि अभिषेक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। अभिषेक के एक भाई की एक साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed