फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Abandon foreign goods and adopt indigenous

विदेशी चीजों को त्याग कर स्वदेशी अपनाएं

Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Abandon foreign goods and adopt indigenous
विदेशी सामान का त्याग कर स्वदेशी अपनाएं
विज्ञापन

अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
बड़ौत। अग्रसेन भवन में बुधवार को स्वदेशी जागरण मंच बागपत के तत्वावधान में दत्तोपंत ठेंगड़ी स्वदेशी स्वावलंबन सम्मान के अंतर्गत अर्थ एवं रोजगार सर्जक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विदेशी सामान का त्यागकर स्वदेशी वस्तुएं अपनाने पर जोर दिया गया। साथ ही व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक अनिल लुहारी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कुशपूरी, जिला संयोजक संदीप बड़ौली, अरविंद भोला, अंकित लपराना व नितिन गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अनिल लुहारी ने कहा कि हमे विदेशी सामान की खरीदारी बंद कर स्वदेशी इस्तेमाल पर जोर देना चाहिए। ताकि देश का विकास हो सके। कुश पूरी ने कहा कि हमे अपने लघु और मध्यम वर्ग के उद्योगों को भी विकसित करना होगा, ताकि इस उद्योगों को भी एक दिशा मिले। समारोह में लघु उद्योग निर्माता और मध्य उद्योग व्यापरियों जैसे मानक पेट्रोकेम, शीतल आइरन फाउंडरी, शंकर नमकीन भंडार, महेंद्र इंडस्ट्रीज, श्री लक्ष्मी किचन वेयर, जैन बजाज, ज्योति उद्योग, सुदर्शन एग्रो इंडस्ट्रीज, अनिल इंडस्ट्रीज आदि व्यापारियों को पटका पहनाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक संदीप बड़ौली, मनोज जौहडी, नितिन गोस्वामी, अरविंद कुमार भोला, अजय नरवाल, रकम सोलंकी, दिनेश शर्मा, विकास शर्मा, वरुण तोमर, अंकित लपराणा, अर्जुन भागीरथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed