फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AAP workers take out procession against power cut

Baghpat News: बिजली कटौती के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Sun, 02 Jul 2023 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
AAP workers take out procession against power cut
-एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर किया प्रदर्शन, समस्या समाधान की मांग
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। नगर और देहात क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालटेन जुलूस निकाला। इसके बाद कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं का यह जुलूस छपरौली चुंगी से शुरू होकर पुराना दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, सिंचाई विभाग का डाक बंगले होते हुए एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक तो उपभोक्ता प्रदेश में मंहगी बिजली से जूझ रहे हैं, ऊपर से पूरा बिल वसूलने के बाद भी लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस कारण दिन और रात के समय कई-कई घंटे बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बिन बिजली अस्पतालों में बीमार लोग तड़प रहे हैं। प्रदेश में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है, अधिकारी और कर्मचारी अपने हठधर्मिता पर उतर गए हैं, जिस कारण वे आए दिन उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं।आम आदमी पार्टी इसे बर्दास्त नहीं करेगी। यदि जल्द लोगों को बिजली कटौती से मुक्त नहीं मिली तो सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी। जुलूस में युवा जिलाध्यक्ष सचिन तोमर, अजित, आयुष, मनीष, मनोज जैन, जाहिद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed