फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AAP will fight elections in UP on Delhi model: Sanjay Singh

यूपी में दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: संजय सिंह

Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
AAP will fight elections in UP on Delhi model: Sanjay Singh
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रोड शो के दौरान लोगो का अभिवादन करते आप सांसद सजंय सिंह - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि यूपी में दिल्ली मॉडल के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। वहां बिजली-पानी मुफ्त है तो स्वास्थ्य सेवाएं व स्कूल भी सबसे अच्छे हैं। वह सोमवार को बड़ौत रोड पर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने बागपत विधानसभा सीट से नवीन गुर्जर को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के यहां पहुंचने पर नवीन गुर्जर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बड़ौत रोड पर सरिता गार्डन पर संपन्न हुई। यहां सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल तक गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया और अब आखिरी साल में केवल दिखावे के लिए काम कराए जा रहे हैं। कोरोना महामारी में सरकार को पूरी तरह से फेल साबित बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के नाम पर चिकित्सकों व वैज्ञानिकों की सलाह पर कार्य किया जाएं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि केवल विपक्ष के कार्यक्रम रोके जाएं और भाजपा की रैलियां होती रहें। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, राजू सैनी, डॉ. सतीश, सजन गुर्जर, दीपक चौहान, आदेश प्रधान, बाबू भागोट, श्रीपाल अहैड़ा, राजबल पाबला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्योढ़ी में आप सांसद संजय सिंह का स्वागत
आप के सांसद संजय सिंह व सोमेंद्र ढाका का ट्योढ़ी में एक रेस्टोरेंट पर डॉ. सुधीर शर्मा के साथ अखिल ब्राह्मण महासभा बड़ौत के कई लोगों ने स्वागत किया। वहां आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता देवदत्त शास्त्री ने की व संचालन सतीश शास्त्री ने किया। यहां सभी ने आप का समर्थन किया। इस दौरान राधाकृष्ण, सुनील शास्त्री, पूर्व प्रधान देवेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, डॉ. पवन, मोहित शर्मा, अर्पित शर्मा, मनोहर लाल, संजय शर्मा, सतपाल, विनोद प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed