UP : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने हरियाणा सरकार पर बोला हमला, लिखा- गुरमीत राम रहीम को मिल रहा संरक्षण
Baghpat News : आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखते हुए हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरियाणा सरकार डेरा प्रमुख राम रहीम को चोरी छिपे संरक्षण दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर हरियाणा सरकार पर डेरा प्रमुख को चोरी छिपे संरक्षण देने का आरोप लगाया है और मुद्दे को संसद में उठाने की बात भी लिखी है। वहीं, 144 लागू होने के बावजूद आश्रम पर भीड़ जुट रही है। प्रशासन ने इस पर रोक लगाए जाने के लिए कहा है।
दुष्कर्म व हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम शुक्रवार की रात्रि छठी बार 50 दिन की पेरोल लेकर बरनावा के आश्रम में पहुचा। उसके साथ मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। डेरा प्रमुख ने आश्रम में पहुंचते ही ऑनलाइन लाइव आकर साध संगत को यूपी नहीं आने और जिम्मेदार लोगों की बात मानने की अपील भी की।
वहीं, जनपद में 144 धारा लागू है, बावजूद इसके आश्रम में भीड़ जुट रही है। शनिवार को आश्रम में सेवा करने पहुंचे सेवादारों को भी जिम्मेदार लोगों ने वापस लौटा दिया। सुरक्षा के मद्देनजर व नियमों का पालन कराने को आश्रम के द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि धारा 144 व नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे
वहीं, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है कि एक बार फिर राम रहीम को 50 दिन की पेरोल दे दी गई। हरियाणा सरकार चोरी छिपे उसे संरक्षण दे रही है। सिर्फ चंद वोट बटोरने के लिए पूरे देश की बेटियों को कुएं में धकेलने को उतारू है सरकार। जिस वक्त नारी के सम्मान के लिए युद्ध करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरा देश कर रहा है। उस समय इस बलात्कारी हत्यारे को आजाद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे मेरठ के 10 रत्न, बोले-अयोध्या से निमंत्रण पुण्यकर्मों का फल