{"_id":"6800e673be39cad09f0e908b","slug":"aadhaar-card-will-not-be-a-hindrance-in-enrolling-children-in-council-schools-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-129911-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन में आधार कार्ड नहीं बनेगा बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन में आधार कार्ड नहीं बनेगा बाधा
Thu, 17 Apr 2025 05:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 17 Apr 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
- बिना आधार कार्ड के भी कक्षा एक में होगा बच्चों का नामांकन, तीन माह बाद जमा करा सकेंगे आधार कार्ड
- आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज नाम से होगा नामांकन, अभी तक आधार कार्ड नहीं होने से होती थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन में आधार कार्ड बाधा नहीं बनेगा। उनका बिना आधार कार्ड के ही नामांकन कराया जाएगा। अभिभावकों को तीन माह बाद आधार कार्ड जमा कराना होगा, ताकि उनके खाते मेेें डीबीटी की राशि भेजी जा सके।
एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में नवीन प्रवेश की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। इस क्रम में स्कूल चलो अभियान भी चलाया जा रहा है। शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि 31 जुलाई को छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को ही कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा।
जिले में परिषदीय विद्यालयों में बिना आधार कार्ड के बच्चों के नामांकन में बाधा बन रहा था। इससे बच्चों का कक्षा एक में नामांकन नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब बिना आधार कार्ड के भी बच्चों का प्रवेश हो जाएगा। प्रवेश के बाद विद्यालयों को आधार कार्ड अभिभावकों को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर के आधार पर बच्चों की आयु की गणना होगी। विद्यार्थियों का यू-डायस पर पंजीकरण कराने व अपार आईडी बनाने में आधार कार्ड जरूरी है। साथ ही विभागीय योजनाओं के लाभ के लिए भी विद्यार्थी का आधार कार्ड अनिवार्य है, इसलिए शिक्षक बिना आधार कार्ड वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश देने से बच रहे थे।
बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि आधार कार्ड के बिना बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा और अभिभावक जुलाई माह में बच्चों का आधार कार्ड जमा करा सकते है।