{"_id":"6a354110cb29ca84f80e86a2","slug":"a-young-man-was-bitten-by-a-snake-and-was-sent-to-the-hospital-by-a-snake-charmer-baghpat-news-c-28-1-bag1001-153723-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवक को सांप ने डसा, सपेरे ने भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवक को सांप ने डसा, सपेरे ने भेजा अस्पताल
विज्ञापन
खाली प्लॉट में ईंटों के नीचे से निकले सांप ने युवक के पैर में डसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की आयशा कॉलोनी में खाली प्लॉट में बैठे अनस निवासी अशोक विहार लोनी जिला गाजियाबाद के पैर में ईंटों के नीचे से निकलकर आए सांप ने डस लिया। परिवार वाले उसे एक सपेरे के पास ले गए। सपेरे ने युवक की हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की दस वैक्सीन लगाकर उसकी जान बचाई।
लोनी के अशोक विहार निवासी अनस ने बताया कि दो दिन पहले अपने भाई वसीम निवासी आयशा कॉलोनी नौरोजपुर सड़क बागपत के पास आया था। बृहस्पतिवार रात घर के पास खाली प्लॉट में बैठा हुआ था, जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि प्लॉट में पड़ी ईंटों के नीचे से एक सांप निकलकर बाहर आ गया, जिस पर उसकी नजर नहीं पड़ी। तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया।
उस समय उसे पता नहीं चला, लेकिन बाद में घर जाकर सांप के डसने के निशान देखे तो परिवार वालों को बताया। भाई वसीम उसे लेकर सपेरे के पास पहुंचा। सपेरे ने जिला अस्पताल जाकर एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगवाने की सलाह देते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के डॉ. शाहिल अली का कहना है कि अनस को दस वैक्सीन लगाई गई। अब उसकी हालत ठीक है।