{"_id":"679fbfc85ff15705f30d08c7","slug":"a-young-man-died-after-ordering-and-consuming-medicines-online-to-lose-weight-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-125847-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वजन कम करने के लिए दवाई ऑनलाइन मंगवाकर खाने से चली गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वजन कम करने के लिए दवाई ऑनलाइन मंगवाकर खाने से चली गई युवक की जान
Mon, 03 Feb 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
माता कॉलोनी निवासी मृतक किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष फुरकान पहलवान का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
बागपत। वजन कम करने की चाहत में अगर आप दवाई खाते हैं तो उससे जान भी जा सकती है। बागपत की माता काॅलोनी के रहने वाले किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष फुरकान पहलवान (40) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वजन कम करने को सोशल साइट पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन दवाई मंगवाई। उस दवाई को खाने से किडनी खराब हो गई और रविवार को उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि फुरकान का वजन बढ़ने लगा और पेट बाहर निकलने लगा। उसने सोशल साइट पर वजन कम करने की दवाई का विज्ञापन देखा। उस दवाई को छह महीने पहले मंगवा भी लिया। दवाई करीब एक महीने तक खाने के बाद वजन तेजी से कम होने लगा, मगर शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दिया। उसको पेट में दर्द हुआ तो परिवार वालों ने दवाई दिलवाई। उससे आराम नहीं मिला तो उसको दिल्ली के एम्स में लेकर पहुंचे।
फुरकान के भाई इरफान ने बताया कि वहां जांच करने पर चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उन्होंने गलत दवाइयां खाई हैं। इसके बाद फुरकान ने वजन कम करने को ऑनलाइन दवाई मंगवाकर खाने की बात बताई तो चिकित्सकों ने उससे ही उनकी किडनी खराब होने की बात कही।
विज्ञापन
पिछले कई महीने से फुरकान का उपचार चल रहा था, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। डायलिसिस भी शुरू कराई तो उससे भी फायदा नहीं हुआ। फुरकान की रविवार को मौत हो गई।