फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man coming to kill and killed a tractor-trolley with sand

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से रेत डालकर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 14 Mar 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 14 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
A young man coming to kill and killed a tractor-trolley with sand
बड़ौत/बिनौली (बागपत)। बिजवाड़ा गांव के जंगल में ईंट-भट्ठे पर रेत की ट्राॅली उतारकर अपने घर आ रहे फतेहपुर पुट्ठी के एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी राहुल (30) पुत्र प्रेमपाल ट्रैक्टर-ट्राॅली से ईंट-भट्ठे पर रेत (मिट्टी) डालता था। मंगलवार की रात्रि वह बिजवाड़ा के जंगल में स्थित राकेश फौजी के ईंट-भट्टे पर रेत डालकर आ रहा था। जब वह बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर स्थित अभिषेक कटारिया मेमोरियल स्कूल से अपने गांव की ओर करीब दो किलोमीटर आगे पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। राहुल पेट, सीने व हाथ में तीन गोली लगने से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर उसे मृत समझकर फरार हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने उसे बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बुधवार सुबह मेरठ के अस्पताल से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed