फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A wave of mourning in Dhikoli due to the murder of the couple

दंपती की हत्या से ढिकौली में शोक की लहर

Sat, 12 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
A wave of mourning in Dhikoli due to the murder of the couple
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली निवासी सुरेंद्र ढाका और उनकी पत्नी संतोष की हत्या की गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के बलराम नगर हुई हत्या के बाद उनके गांव में शोक की लहर है। शनिवार की दोपहर गमगीन माहौल मेंदोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र ढाका के एक बेटे गौरव की चार वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। घर में दूसरा बेटा रवि, उसकी पत्नी सुमन व गौरव की पत्नी राधा व उनके दो बच्चे हैं। रवि ने बताया की 30 जून को उनकी पत्नी सुमन अपने मायके नजफगढ़ दिल्ली चली गई थी। छोटे भाई की पत्नी राधा भी अपने दो बच्चों के साथ मायके अलीगढ़ गई हुई है। घर में वह और उनके माता-पिता थे। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह अपने काम पर चला गया। शाम 6 बजे जब घर पहुंचा तो उसके पिता भूतल पर बने ड्राइंगरुम के सोफे पर औंधे मुंह पडे़ हुए थे। प्रथम मंजिल पर पहुंचे तो मां 63 वर्षीय संतोष भी बेड पर मृत पड़ी हुई थी। उनकी मां के गले में मोबाइल के चार्जर का तार लिपटा हुआ था। उनके गहने गायब थे। दोनों की हत्या की खबर पता चलते ही पुलिस ने पहुंच छानबीन की। दोनाें के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के भेज दिया। जब यह खबर उनके पैतृक गांव ढिकौली पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। शनिवार दोपहर बाद उनका शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
फोटो नंबर 12केएआर 4
खेकड़ा। बेहद हसमुख स्वभाव वाली संतोष ढाका खेकड़ा पीएचसी पर एनएनएम के पद से सेवानिवृत्त हुई थी। उनकी हत्या से सीएचसी स्टाफ में शोक का माहौल है। हरियाणा की रहने वाली संतोष ढाका का विवाह खेकड़ा क्षेत्र के गांव ढिकौली में हुआ था। वर्ष 2002 में स्वास्थ्य विभाग एएनएम के पद पर उनको बागपत में तैनाती मिली थी। इसके बाद 2005 से खेकड़ा सीएचसी पर कार्यरत थी। वह गांव बसी के उपकेन्द्र को देखती थी। उन्होंने अपना आवास लोनी के बलरामपुर में बना लिया था। बेहद हंसमुख स्वभाव की संतोष ढाका 2018 में सीएचसी खेकड़ा से सेवानिवृत्त हुई थी। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर समेत सभी चिकित्सकों, स्वास्थ कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed