फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A united family is the foundation of a strong nation: Sadhvi Prachi

एकजुट परिवार ही सशक्त राष्ट्र का आधार : साध्वी प्राची

Mon, 12 Jan 2026 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A united family is the foundation of a strong nation: Sadhvi Prachi
-सिरसली गांव के वैदिक निकेतन धाम में चार दिवसीय महायज्ञ शुरू
विज्ञापन


फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सिरसली गांव के वैदिक निकेतन धाम पर रविवार को चार दिवसीय अर्थववेद पारायण महायज्ञ शुरू किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर देश में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

महायज्ञ का शुभारंभ साध्वी डॉ. प्राची आर्य ने ओम पताका का ध्वजारोहण कर किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य देवपाल शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यजमान डॉ. प्रशांत आर्य व डॉ. हर्षिता रहे। सस्वर वेदपाठ आचार्य प्रगति आर्य और शामली के कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने किया। डॉ. प्राची आर्य ने कहा कि एकजुट परिवार ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। यज्ञ से देव-पूजा, दान प्रेम, परोपकार और संयम की शिक्षा मिलती है। सामूहिक यज्ञ करने से समाज और देश की उन्नति होती है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य देवपाल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति में परिवार और समाज को जोड़ने, आत्म विकास करने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। यज्ञ में सत्यवेश महाराज व आचार्य हरबीर आर्य ने उपदेश और सहदेव सिंह ने भजन प्रस्तुत किए। यज्ञ में आचार्य सुनील कुमार, राजू तोमर सिरसली, अजय आर्य, आशीष आर्य, आर्यन, देव आर्य, अक्षित, प्रज्ञादेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed