फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A train will run from today on the Delhi-Saharanpur rail route

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर आज से दौड़ेगी एक ट्रेन

Sun, 21 Feb 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
A train will run from today on the Delhi-Saharanpur rail route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली -सहारनपुर रेल मार्ग पर आज से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन सुबह के समय दिल्ली से सहारनपुर और शाम को सहारनपुर से दिल्ली के लिए चलेगी। हालांकि ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा।
कोरोना संक्रमण के दौरान दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद किया। ट्रेनों का संचालन बंद होने से सबसे अधिक दैनिक यात्री प्रभावित हुए थे। अब सोमवार से मार्ग पर एक ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। ट्रेन सुबह के समय दिल्ली से सहारनपुर और शाम को सहारनपुर से दिल्ली के रवाना होगी। ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे और शाम को साढ़े चार बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर तक एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन शुरू होने की जानकारी नहीं दी। स्पेशल ट्रेन का संचालन होने की पूरी संभावना है। उधर, दैनिक यात्रियों ने कहाट्रेन का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों को कोई लाभ नही होगा। क्षेत्र के दैनिक यात्री सुबह के समय दिल्ली जाते है, जबकि ट्रेन शाम के समय दिल्ली के लिए रवाना होगी। नगर के प्रेम सिंह, जसबीर सिंह, ओंकार व गजेंद्र ने दैनिक यात्रियों की समस्या का समाधान करने के लिए सुबह को दिल्ली के लिए और शाम को शामली के लिए ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed