फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A tempo stand has been built under the overbridge, causing inconvenience to residents.

Baghpat News: ओवरब्रिज के नीचे बना दिया टैंपो स्टैंड, लोगों को हो रही परेशानी

Wed, 29 Oct 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A tempo stand has been built under the overbridge, causing inconvenience to residents.
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के बिनौली रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर अस्थायी रूप से टैंपो स्टैंड बना दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास का निर्माण कराया है। ओवरब्रिज के अलावा अंडरपास से भी काफी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। ओवरब्रिज के नीचे खाली सड़क पर टैंपो स्टैंड बना दिया गया है। टैंपो के खड़े रहने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियोें का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। विनय, राहुल, रामकुमार, हरेंद्र, मनोज समेत अन्य लोगों का कहना है कि टैंपो के खड़े रहने से वाहन चालकों के अलावा पैदल गुजरने वाले लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। दिनभर यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने नगर पालिका व एसडीएम से टैंपो स्टैंड को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम भावना सिंह का कहना है कि ओवरवब्रिज के नीचे टैंपो खड़े होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed