फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A teenager was shot in leg during aerial firing in Baghpat district

Baghpat: रौब गालिब करने के लिए हवाई फायरिंग, एक किशोर के पैर में लगी, घटना से फैली दहशत

Tue, 19 Dec 2023 08:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Dec 2023 08:59 PM IST
सार

Baghpat News : युवक ने रौब गालिब करने के लिए हवाई फायरिंग की, जिसमें एक गोली किशोर के पैर में जा लगी। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
A teenager was shot in leg during aerial firing in Baghpat district
किशोर के पैर में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में बावली रोड पर एक युवक ने रौब गालिब करने के लिए हवाई फायरिंग की, जिसमें एक गोली दीवार में टकराकर अपने मकान के गेट पर खड़े एक किशोर के पैर जा लगी। घटना के बाद आरोपी युवक भाग निकला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


नगर की बावली रोड पर सोमवार की रात एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। इस दौरान युवक ने रौब गालिब करने के लिए हवाई फायरिंग की। फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए।

विज्ञापन

वहीं, फायरिंग के दौरान एक गोली दीवार में टकराकर अपने मकान के गेट पर खड़े 11 साल के किशोर समर के पैर में जा लगी। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आरोपी बसपा नेता का बेटा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर भेजी गई थी, लेकिन इससे पहले ही आरोपी युवक फरार हो गया। मामले की जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है, तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed