फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A teenager was called to the house on the pretext of cleaning and raped

Baghpat News: घर में सफाई के बहाने किशोरी को बुलाकर दुष्कर्म

Wed, 20 Nov 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 20 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
A teenager was called to the house on the pretext of cleaning and raped
बागपत, अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में घर में सफाई के बहाने मजदूर की बेटी को बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी दोबारा किशोरी को बुलाने उसके घर पहुंचा तो किशोरी डरकर कमरे में जाकर छिप गई और रोने लगी। घटना का पता चलने पर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 नवंबर को वह मजदूरी करके घर वापस आया तो पत्नी ने बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। आरोप लगाया कि गांव का ही युवक 23 जून को उसकी बेटी को घर में सफाई कराने के बहाने अपने घर बुलाकर ले गया था। जहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद उसकी बेटी ने कुछ नहीं बताया। 15 नवंबर को आरोपी दोबारा उसकी बेटी को बुलाने घर पहुंचा तो वह कमरे में जाकर चारपाई के नीचे छिप गई और विपिन के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद बेटी ने दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। उधर, आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव भी बनाया। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed