{"_id":"669708ed58485efe3d016e95","slug":"a-soldier-injured-in-a-collision-with-a-protected-animal-died-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-111472-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संरक्षित पशु की टक्कर से घायल सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संरक्षित पशु की टक्कर से घायल सैनिक की मौत
Wed, 17 Jul 2024 05:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। टीकरी कस्बे में संरक्षित पशु की टक्कर लगने से सेना के जवान वरुण (32) की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे पंजाब के फिरोजपुर में तैनात थे। मंगलवार की देर रात वरुण का शव गांव लाया गया तो परिवार और गांव में शोक छा गया। रात में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
टीकरी कस्बे के रहने वाले वरुण पुत्र इंद्रपाल वर्ष 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। छह महीने पहले पत्नी का ऑपरेशन करने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। सात जुलाई को वरुण बाइक से बाजार जा रहा था। तभी एक संरक्षित पशु ने वरुण को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
घायल वरुण को लेकर परिवार वाले बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि नौ दिन तक वरुण का दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में उपचार कराया गया। मंगलवार देर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रात में सैन्य अधिकारी उनका पार्थिव शरीर लेकर आवास पर पहुंचे तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रात्रि में ही उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता इंद्रपाल सिंह ने दी है।
छह महीने पहले हुआ था बेटी का जन्म
टीकरी कस्बे के रहने वाले इंद्रपाल के तीन बेटे हैं। वरुण दूसरे नंबर के थे। वरुण की पत्नी ने छह महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। परिवार में खुशी का माहौल था। अब वरुण की मौत की सूचना पर परिवार में शोक छा गया।
पहले भी हो चुकी है मौत
टीकरी में सेना के जवान की संरक्षित पशु की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे पहले भी कई लोगो की मौत हो चुकी है।