फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A servant has murdered to his owner in a village of Baghpat district

बागपत: नौकर ने मालिक को बलकटी से काट डाला, ईंख की पत्तियों में लाश छिपाकर फरार, मचा कोहराम

Sat, 10 Dec 2022 03:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Dec 2022 03:24 PM IST
सार

बागपत में मर्डर: खेत में काम बताने पर नौकर ने अपने मालिक को बलकटी से काट डाला। इसके बाद लाश को ईंख की पत्तियों में छिपाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
A servant has murdered to his owner in a village of Baghpat district
विलाप करते परिजन और किसान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के महावतपुर गांव में शनिवार को तड़के काम बताने से नाराज एक नौकर ने खेत मालिक की बलकटी से काटकर हत्या कर दी और शव को ईंख की पत्तियों में छिपाकर फरार हो गया। वहीं कुछ देर बाद परिवार के लोग खेत में पहुंचे और इधर-उधर तलाश की तो तीन घंटे की मशक्कत के बाद ढूंढने पर शव पत्तियों में छिपा मिला। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस फरार नौकर की तलाश कर रही है। उधर, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक सरदार (65) पुत्र कबूल महावतपुर गांव की पट्टी कटघड का रहने वाला था। वह अविवाहित था। सरदार शनिवार सुबह करीब पांच बजे नौकर अर्जुन उर्फ छोटू के साथ खेत में गया था। जहां पर नौकर को सरदार ने कुछ गन्ना छीलने के लिए कहा। इससे नाराज झारखंड निवासी नौकर अर्जुन उर्फ छोटू ने सरदार पर बलकटी से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिए। वहीं आरोपी नौकर ने हत्या करने के बाद सरदार के शव को ईंख की पत्तियों में छिपा दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: खतौली का दंगल जीती RLD, पर जयंत ने ट्वीट कर लिखा- मैं आहत हूं, ये है बड़ी वजह

ग्रामीणों के अनुसार कुछ देर बाद सरदार का भतीजा सनोज ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा तो सरदार खेत में नहीं मिला। जिसके बाद सनोज फिर से गांव में सरदार की तलाश करने पहुंचा, लेकिन गांव में भी सरदार कहीं नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Result: BJP ने गंवाई खतौली सीट, पढ़िए हार की वजह,इन बयानों से बिगड़ा गणित,जयंत का बढ़ा कद

वहीं काफी तलाशने के लगभग तीन घंटे बाद सरदार का शव पत्तियों में लहूलुहान हालत पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में मृतक के भाई राजपाल ने नौकर अर्जुन उर्फ छोटू के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एन. एस. सिरोही का कहना है कि फरार नौकर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed