फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A Scheduled Caste girl was molested and thrown into crusher after she protested in Baghpat

Baghpat: युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर खौलते रस के कड़ाहे में फेंका, बुरी तरह झुलसी; अस्पताल में भर्ती

Sat, 30 Dec 2023 10:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Dec 2023 10:44 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत में एक कोल्हू पर अनुसूचित जाति की युवती से छेड़छाड़ की गई। युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंक दिया। बताया गया कि युवती बुरी तरह झुलस गई और उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
A Scheduled Caste girl was molested and thrown into crusher after she protested in Baghpat
कोल्हू की सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बागपत जनपद में बिनौली के धनौरा सिल्वरनगर गांव स्थित एक कोल्हू पर तीन लोगों ने अनुसूचित जाति की युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। वहीं, विरोध करने पर युवती को जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवती का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, जनपद मुज्जफरनगर के गांव जट मुझेड़ा निवासी एक युवक अपने परिवार के लोगों के साथ धनौरा सिल्वरनगर गांव स्थित प्रमोद के कोल्हू पर रहता है। पीड़िता के भाई ने बिनौली थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत बुधवार को उसकी बहन (18) कोल्हू पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू व संदीप ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की।

विज्ञापन

बताया गया कि बहन ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए युवती को जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंक दिया। जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद तीनों लोग वहां से फरार हो गए। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के भाई ने थाने पर कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू और संदीप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी

युवती के साथ छेड़खानी व विरोध करने पर युवती को कोल्हू के गर्म कड़ाहे में फेंकने के मामले में तहरीर प्राप्त हुई थी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एमपी सिंह इंस्पेक्टर बिनौली

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा MLC से बदसलूकी करने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed