फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A rogue seeking extortion was arrested

सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगने वाला आरोपी दबोचा

Wed, 20 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
A rogue seeking extortion was arrested
दो साथियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कुख्यात सुनील राठी के नाम से व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश को कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी यश चौधरी पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। वह कुख्यात सुनील राठी के नाम से नगर के व्यापारियों से लाखों की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा था। 10 जनवरी को भी वह बावली रेलवे अंडरपास के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चकमा देकर फरार हो गया था। पैर में गोली लगने से उसके दो साथी सौरभ राणा पुत्र धर्मवीर निवासी बावली रोड और अब्दुल कादिर पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी पट्टी चौधरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बुधवार की सुबह यश को छपरौली चुंगी से धर दबोचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले नगर के दो व्यापारियों से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे
बड़ौत। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात शराब पीकर आपस में झगड़ा करने वाले फारूख पुत्र शौकत और समीर पुत्र मजीद को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed