फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A person died due to beating in Baghpat, an atmosphere of grief among family members

Baghpat: पिटाई से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, हैंडपंप को लेकर चल रहा था विवाद

Thu, 25 Jan 2024 03:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jan 2024 03:27 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत के एक गांव में हैंडपंप के विवाद में एक अधेड़ की पिटाई की गई। इसके बाद अधेड़ की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
A person died due to beating in Baghpat, an atmosphere of grief among family members
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के रछाड़ गांव में सरकारी हैंडपंप के बोरिंग के विवाद को लेकर एक पक्ष के दो युवकों ने एक अधेड़ व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने में दो नामजद के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


रछाड़ गांव में मृतक वीरेंद्र (55) पुत्र सुखबीर सिंह एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसका बस्ती में दो युवकों के साथ एक सरकारी हैंडपंप का बोरिंग कराने को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष हैंडपंप का बोरिंग अपने-अपने घर के सामने कराना चाहते थे। इसी विवाद को लेकर बुधवार की शाम दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई।

विज्ञापन

आरोप है उक्त दोनों युवकों ने वीरेंद्र को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में बड़ौत के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र संदीप और मनेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुत्री शिवानी की शादी हो गई। पत्नी उर्मिला सहित सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बृस्पतिवार को सुबह मृतक की पत्नी उर्मिला ने पप्पू, मोनू, अंशुल, शेखर, विकास आदि के साथ थाने पहुंचकर दो लोगों पर उसके पति की पिटाई कर मार देने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका के घर मिली लाश: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप, सामने आई ये अहम बात

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ठ होगी।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed