फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A person breathed for two days after being bitten by a snake, but lost his life due to superstition and black magic

Baghpat News: सांप के डसने पर दो दिन चली सांस, अंधविश्वास व झाड़-फूंक से गई जान

Tue, 22 Jul 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A person breathed for two days after being bitten by a snake, but lost his life due to superstition and black magic
सांप के काटने  मृतक महिला सत्तो की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
- सरोरा गांव में महिला सत्तो को शनिवार को घर में सोते हुए सांप ने डसा तो परिजन मेरठ के अस्पताल में लेकर गए
विज्ञापन

- वहां से रविवार को वापस घर लाकर दो घंटे पानी में रखी महिला, फिर शामली के गोगमा गांव में झाड़-फूंक कराई
- महिला की सोमवार को मौत हो गई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया, कांवड़ लेने गया पति भी वापस लौटकर आया
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। सरोरा गांव में शनिवार को घर में जमीन पर सोते हुए महिला सत्तो को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद भी दो दिन तक महिला की सांस चली। मगर परिजन उसको अस्पताल से लाकर अंधविश्वास व झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए और उसकी सोमवार को जान चली गई। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम भी कराया।
सरोरा गांव के गौरव ने बताया कि उसके बड़े भाई कुलदीप कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे। उसकी भाभी सत्तो शनिवार को जमीन पर सोई हुई थी तो एक सांप घर में घुस गया और उसके पैर में डस लिया। भाभी की हालत बिगड़ने लगी तो मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार किया मगर ज्यादा आराम नहीं लगा तो परिजन वहां से महिला को घर ले आए। जब महिला को आराम नहीं लगा तो परिजनों ने महिला को दो घंटे तक नलकूप में पानी के अंदर रखा। महिला के मायके वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मायके वाले महिला को शामली के गोगमा गांव में झाड़फूंक करने वाले के पास लेकर गए लेकिन वहां भी आराम नहीं लगा और सोमवार को महिला की मौत हो गई। महिला का पति कुलदीप भी कांवड़ यात्रा छोड़कर बीच रास्ते से आ गया। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के लिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक महिला के दो बेटे कृष्णा व विराट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पति के कांवड़ लेने जाने के कारण नीचे सोई थी सत्तो
सत्तो का पति कुलदीप कांवड़ लेने के लिए गया था। इसलिए ही सत्तो नीचे सोई हुई थी। जब किसी के परिवार से कांवड़ लेने जाते हैं तो आस्था रखते हुए महिलाएं चारपाई की जगह नीचे जमीन पर सोती है। सत्तो को नीचे सोते हुए ही सांप ने डस लिया।

- सांप के डसने पर झाड़-फूंक की जगह उपचार कराए : सीएमओ
सीएमओ डॉ. तीरथलाल का कहना है कि सांप के डसने पर झाड़-फूंक से बचना चाहिए और पीड़ित को जल्द अस्पताल ले जाएं। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी में एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपचार तुरंत मिलने पर मरीज को बचाया जा सकता है। बताया कि सर्पदंश की घटना होने पर बिना घबराए मरीज को आराम से लेटा दें क्योंकि घबराने से हार्टअटैक आने का खतरा बन जाता है। दौड़ने भागने से जहर तेजी से शरीर में फैलता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों में जहर का असर गंभीर हो सकता है, इनके उपचार में देरी न करें। घाव के साथ छेड़छाड़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed