फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A panel of three doctors conducted the post-mortem and also got it videographed.

Baghpat News: तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई

Mon, 13 Oct 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A panel of three doctors conducted the post-mortem and also got it videographed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/दोघट। गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में हुए तिहरे हत्याकांड में शवों के पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने तीन चिकित्सकों का पैनल गठित किया। जिन्होंने शनिवार में देर रात तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद मुफ्ती इब्राहिम व अन्य परिजन तीनों शवों को लेकर सुन्ना जिला शामली चले गए और वहीं पर शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चोट के निशान इसराना के शरीर पर मिले, उसकी गर्दन पर चाकू पर वार किया गया था। इसके अलावा चेहरे और सिर पर बिसौली से वार करने के छह चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा सोफिया और सुमाइया के शरीर पर चोट के दो-दो निशान मिले। तीनों के शरीर से ज्यादा खून बहने से मौत होने के कारण सामने आया। बताया गया कि तीनों शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इससे पहले तीनों के शवों को ले जाने के लिए दोघट थाने के बाहर इसराना के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष में नोकझोंक भी हुई। बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ससुराल पक्ष के लोग इसराना और दोनों बच्चियों के शव लेकर सुन्ना जिला शामली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती को सांत्वना देने आए नेता ग्रामीणों से मिलकर वापस लौटे : दोघट में मुफ्ती के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का पता चलने पर रविवार को रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप, जाहिद खान, एडवोकेट सरफराज मलिक समेत अन्य नेता गांगनौली गांव पहुंचे।
वहां पर मस्जिद में उन्हें मुफ्ती नहीं मिले तो ग्रामीणों से मुलाकात कर वापस लौट गए। इसके चलते दिनभर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed