फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A painter who fell on the road from his scooter was crushed by a truck

Baghpat News: स्कूटी से सड़क पर गिरे पेंटर को ट्रक ने कुचला

Wed, 11 Jun 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A painter who fell on the road from his scooter was crushed by a truck

विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मलकपुर गांव में सोमवार की देर शाम गोवंश से स्कूटी टकराने से सड़क पर गिरे बड़ौत के घट्टा बाजार निवासी पेंटर रजनीश उर्फ डब्बू (45) को ईंटों से भरे ट्रक ने कुचल दिया। इससे रजनीश की मौत हो गई।

रजनीश उर्फ डब्बू किसी काम से सिनौली गांव में गया हुआ था। सोमवार की देर शाम वापस बड़ौत लौटते समय मलकपुर गांव में उनकी स्कूटी की गोवंश से टक्कर हो गई और वह सड़क पर जा गिरा। इस दौरान पीछे से आया ईंटों से भरा ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। एक ग्रामीण से रजनीश के परिवार के लोगों को फोन से घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल लेकर गए, मगर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी व दो लड़कियां हैं। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed