फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A new block will be formed in Kishanpur, villages of three blocks will be added

Baghpat News: किशनपुर में बनेगा नया ब्लॉक, तीन ब्लॉक के गांव जोड़े जाएंगे

Wed, 20 Nov 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 20 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
A new block will be formed in Kishanpur, villages of three blocks will be added
बागपत। किशनपुर ग्राम पंचायत को नया ब्लॉक बनाया जाएगा और इसमें तीन ब्लॉकों के गांवों को जोड़ा जाएगा। बड़ौत, बिनौली व छपरौली के गांवों को नए ब्लॉक में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। क्योंकि बिनौली व छपरौली ब्लॉक की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिले में बिनौली ब्लॉक सबसे बड़ा है और वहां दस न्याय पंचायत व 53 ग्राम पंचायतें हैं। ब्लॉक के अंतर्गत करीब एक लाख 98 हजार 957 जनसंख्या आती है। ब्लॉक को अब दो हिस्सों में बांटा जाएगा और इसके लिए किशनपुर गांव का चयन किया गया है। यह गांव बिनौली, बड़ौत व छपरौली के बीच में है। किशनपुर गांव को ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

नए ब्लॉक में बड़ौत के 15 गांव, छपरौली के सात गांव और बिनौली ब्लॉक के पांच गांव को जोड़ा जाएगा। इससे नए ब्लॉक में 27 गांव शामिल हो जाएंगे। नए ब्लॉक बनने के बाद ग्रामीणों की दूरी भी कम हो जाएगी और उन्हें काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन साल पहले दाहा का भेजा गया था प्रस्ताव
तीन साल पहले दाहा गांव को नया ब्लॉक बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। वहां डेढ़ हेक्टेयर जमीन भी चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन इस जमीन पर अस्पताल बनाया जाना प्रस्तावित था। फिर दाहा गांव का प्रस्ताव निरस्त किया गया था। जनप्रतिनिधियों ने भी किशनपुर गांव में ही ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग रखी थी और लखनऊ तक दौड़ लगाई थी।
- ब्लॉक बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू
किशनपुर गांव में ब्लॉक बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए ग्राम्य विकास आयुक्त ने भी पत्र जारी किया है और बड़ौत एसडीएम को भी पत्र भेजा गया है। अब जमीन को चिह्नित करने के बाद शासन को फाइल भेजी जाएगी। इसके बाद ही अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

- नए ब्लॉक के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने इसके लिए निर्देश दिए थे। इसको लेकर शासन स्तर पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। - अखिलेश कुमार चौबे, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed