Baghpat: रुपयों से भरा बैग ले उड़ा बदमाश, बाजार में मचा हड़कंप, शादी का लग्न लेकर जा रहे थे परिजन
Baghpat News : एक बदमाश कार सवार युवक से लाखों रुपयों से भरा बैग ले उड़ा। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। बताया गया कि परिजन शादी का लग्न लेकर जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के बड़ौत में नेहरू मूर्ति पर शुक्रवार की दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक अज्ञात बदमाश कार सवार युवक से लाखों रुपयों से भरा बैग ले उड़ा। इस दौरान पीड़ित युवक के रिश्तेदारों ने बदमाश की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में युवक व उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत किया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
श्याम गढ़ी कांधला निवासी अभिषेक शुक्रवार की दोपहर फुगाना गांव निवासी अपने रिश्तेदार सोम सिंह के साथ कार में सवार होकर वाजिदपुर गांव में लग्न लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सभी फल व मेवा खरीदने के लिए नगर की नेहरू मूर्ति पर आकर रूके। सोम सिंह व अन्य मेवा व फल खरीदने के लिए चले गए। इस दौरान कार में सिर्फ अभिषेक ही थे। वहीं थोड़ी देर बाद एक अज्ञात बदमाश अभिषेक के पास पहुंचा और यह कहते हुए छह लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़ा कि रिश्तेदारों ने मंगाया है।
यह भी पढ़ें: UP: हाजी इकबाल के काले राज, बेटों समेत पांच पर फिर दर्ज हुआ मुदकमा, पीड़ित ने बयां किया दर्द
लगभग पांच मिनट बाद अभिषेक ने फोन कर इसकी जानकारी अपने रिश्तेदार सोम सिंह शर्मा को दी और बैग मिलने के बारें में पूछा, लेकिन सोम सिंह ने इंकार कर दिया। बाद में सभी एकत्रित होकर कार के पास पहुंचे और अभिषेक से पूरी जानकारी लेते हुए बदमाश की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
इस दौरान उन्होंने बदमाश की धरपकड़ व रुपयों से भरा बैग बरामद कराने की मांग को लेकर हंगामा भी शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत किया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा समेत पांच लोगों पर महिला अधिवक्ता से थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, अफसरों में मची खलबली
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर प्राप्त होती है तो तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।