UP: बागपत के व्यक्ति की पानीपत में ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों ने गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
Baghpat News : बागपत के एक व्यक्ति की पानीपत में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत ससुराल में गए बागपत के खेकड़ा के एक व्यक्ति की ट्रक की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गईl पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दियाl
कस्बे के मोहल्ला अहिरान का रहने वाला 44 वर्षीय विपिन गुप्ता पुत्र लक्ष्मण गुप्ता बृहस्पतिवार की सुबह पानीपत ससुराल में गया था। शुक्रवार को शाम के समय वह बाइक से वापस खेकड़ा आ रहा थाl तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। बताया गया कि ट्रक के पहिये ने उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे हेलमेट भी कई भागों में बंट गया।
वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पानीपत पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पता लगने पर मृतक के परिजन और ससुराल वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें: UP: मौलवी के बहकावे में आकर किया पत्नी का मर्डर, गुलफाम ने मुर्सलीन का पहले गला दबाया, फिर कैंची से किए वार
इसके बाद परिजनों ने शव को खेकड़ा लाकर गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें 15 वर्षीय बेटी इशिका, 12 वर्षीय बेटी प्रिया और 10 वर्षीय बेटा नक्श है।विपिन गुप्ता की मौत से पत्नी नीतू और बच्चों का रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: देवबंद में महिला की लाश मिलने से सनसनी, क्षत-विक्षत हालत में था शव, देखकर कांप उठा लोगों का दिल