{"_id":"63ef2c27bd9d199f71076fd2","slug":"a-man-has-died-and-two-injured-in-car-accident-in-baghpat-district-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत, गंभीर रूप से घायल को दिल्ली किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत, गंभीर रूप से घायल को दिल्ली किया रेफर
Fri, 17 Feb 2023 12:56 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:56 PM IST
सार
Baghpat News : तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में सोनीपत रोड पर निवाड़ा यमुना पुल के समीप बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों व एक मिस्त्री को कुचल दिया। हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बिलौचपुरा गांव के रहने इनाम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सोनीपत से लोनी जा रहा था। बताया कि निवाड़ा यमुना पुल के समीप सड़क किनारे ट्रॉली का पहिया जमीन में धंस गया। जिसके बाद वे अपने दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजार करने लगे। तभी सोनीपत की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूर वशी खान, तालिब निवासी बिलौचपुरा व ट्रैक्टर मिस्त्री शाहरुख उर्फ सोनू निवासी रंछाड को कुचल दिया। हादसे में ट्रैक्टर मिस्त्री शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायल वशी खान को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: पाकिस्तान से जुड़ रहे तार, आफताब को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम, खुलेंगे बड़े राज