फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A man dead by electric sock

बिजली करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 14 Feb 2022 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric sock
खेकड़ा। नगर में नानू मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में विद्युत तार की मरम्मत करते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी सतपाल सिंह के मकान की बिजली लाइन में सोमवार शाम के समय फाल्ट आ गया। उसका तेईस वर्षीय अविवाहित पुत्र गोलू फाल्ट दूर करने लगा। वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है सतपाल सिंह के तीन पुत्र हैं। इनमें से दो कस्बे से बाहर रहते हैं। वहीं, गोलू माता-पिता के साथ रहकर मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed