{"_id":"60c99d928ebc3e2d596d2df3","slug":"a-laborer-died-after-being-buried-under-the-rubble-in-khekra-of-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: टूटी ईंट भट्ठे की चिमनी, एक मजदूर की मलबे के नीचे दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: टूटी ईंट भट्ठे की चिमनी, एक मजदूर की मलबे के नीचे दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 16 Jun 2021 12:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:13 PM IST
सार
ईंट भट्ठे पर एक मजदूर की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में मवीकलां के जंगल में बुधवार सुबह ईंट भट्ठे की चिमनी टूट गई। इस दौरान मलबे के नीचे दबकर 24 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं भट्ठा मालिक से समझौता होने के बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
साकरौंद निवासी 24 वर्षीय सराजु पुत्र इस्लामू मवीकलां के जंगल में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह ईंट भराई का काम कर रहा था। तभी भट्ठे की चिमनी टूट गई और काफी मलबा सराजु के ऊपर गिर गया। अन्य मजदूरों ने उसे मलबे के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सराजु की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि ईंट भट्ठा मालिक ने परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन