{"_id":"66ad609f8affe416b80ed7d4","slug":"a-kanwariya-from-bahalgarh-died-due-to-snake-bite-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112034-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सर्प दंश से बहालगढ़ के कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सर्प दंश से बहालगढ़ के कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
सर्प दंश से मृतक कावड़िये अमित का फाईल फोटो।
बिनौली (बागपत)। बरनावा में एक कांवड़ सेवा शिविर सांप के डसने से बहालगढ़ के एक कांवड़िये की मौत हो गई। सूचना पर बिनौली पुलिस पंचायतनामा भरने के लिए सोनीपत पहुंची।
हरियाणा के बहालगढ़ निवासी कांवड़िया अमित (35) पुत्र कृष्णपाल सिंह अपने साले सोहनपाल निवासी बड़ावद व भांजे अजय कुमार के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया। बृहस्पतिवार की रात बरनावा में पहुंचने पर उन्होंने एक कावड़ सेवा शिविर भोजन किया और विश्राम के लिए नीचे ही लेट गए। रात करीब 1.30 बजे कांवड़िये अमित को महसूस हुआ उसकी गर्दन पर पीछे सांप ने काट लिया। शोर मचाए जाने पर कावड़ियों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी वहां कोई सांप व अन्य जंतु दिखाई नहीं दिया। इसके बाद अमित को गर्दन में दर्द होकर चक्कर आने शुरू हो गए। इस पर उसके साथी कांवड़िये उसे सीएचसी बिनौली लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कांवड़िये अमित को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बड़ौत के आस्था और मेडिसिटी अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों को उसे सांप के काटने की जानकारी दी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें स्नेक बाइट का उपचार नहीं होने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे बावली व तितरवाड़ा गांव में सर्प दंश के झाड़ फूंक करने वालों के पास लेकर पहुंचे तो वहां भी उसका कोई इलाज नही हो सका। तो परिजन उसे सोनीपत के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कांवड़िये की सर्प दंश से मौत की सूचना पर बिनौली थाने से एसआई धीरज सिंह मृतक का पंचायतनामा भरने सोनीपत पहुंचे। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि कांवड़िये की गर्दन पर संर्पदंश का कोई निशान नहीं था। हो सकता है उसे किसी अन्य जहरीले जीव ने काटा हो।