फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A festive bustle prevailed in the atmosphere surrounding the Raksha Bandhan festival.

Baghpat News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 28 Aug 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A festive bustle prevailed in the atmosphere surrounding the Raksha Bandhan festival.
- शुक्रवार को मनाया जाएगा पर्व, राखी व मिठाई की दुकानों पर लगी रही भीड़
विज्ञापन

- भाइयों ने भी बहनों के लिए खरीदे गिफ्ट, भीड़ को देखकर व्यापारियों के खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, गांधी बाजार में राखी की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
दुकानदार संदीप गुप्ता, राजू, अनिल आदि ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। युवतियों में कुंदन राखी, स्टोन वर्क राखी, मोती राखी और फ्लोरल राखी पसंद की जा रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून, लाइट वाली और म्यूजिकल राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा रुद्राक्ष, ओम, स्वास्तिक और भगवान शिव की आकृति वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। बताया कि पिछले कुछ दिनों से राखियों की बिक्री में तेजी आई है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखियां खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए कार्टून और लाइट वाली राखियों की मांग अधिक है। वहीं महिलाओं व युवतियों में कुंदन, मोती और स्टोन वर्क वाली राखियों की विशेष मांग बनी हुई है। व्यापारियों को इस पर्व से अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed