फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A fair will be held to monitor CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लगेगा मेला

Sat, 06 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
A fair will be held to monitor CCTV cameras
फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने ली बैठक, दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन

- 32 सीसीटीवी कैमरों से होगी मेले की निगरानी
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर 10 से 12 मार्च को लगेगा मेला
बागपत। दस से 12 मार्च तक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले की निगरानी तीसरी आंख से की जाएगी। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शनिवार को डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह ने मेले की तैयारियों को लेकर बैठक ली।
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर 11 मार्च को दोपहर दो बजकर 39 मिनट से जलाभिषेक शुरू होगा। बिजली विभाग के अधिकारियों को मेले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। पीडब्लूडी को मार्ग ठीक करने और स्वास्थ्य विभाग को सभी प्वाइंट पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए कहा। मेले में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं की सेवा में 72 बसों की व्यवस्था कराई गई है। अधिकारियों ने बेरिकेडिंग, गर्भ गृह, पार्किंग व मंदिर में आने व जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेले के दौरान कांवड़ मार्ग की शराब व मीट की दुकानें बंद रहेगी। डीएम ने आबकारी अधिकारी को निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, एसडीएम रामनयन सिंह, एसडीएम सदर अनुभव सिंह व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता, संजीव शर्मा, मुख्य पुजारी पं. जयभगवान शर्मा, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी
बालैनी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मेले के दौरान पुलिस के जवान कांवड़ियों के वर्दी में होंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड रहेगी। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखेगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरी द्वार से मिलेगा प्रवेश
बागपत। श्रद्धालुओं को उत्तरी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा और पश्चिमी द्वार से बाहर निकलेंगे। वहीं कावड़ियों को पूर्वी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा और दक्षिणी द्वार से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed