{"_id":"603296fc8ebc3ee9771a7cf6","slug":"a-dead-body-thrown-in-the-forest-after-killing-baghpat-news-mrt5263944160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पहले युवक को मार डाला, फिर पहचान मिटाने लिए जला दिया और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पहले युवक को मार डाला, फिर पहचान मिटाने लिए जला दिया और...
Mon, 22 Feb 2021 02:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के जंगल में एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया है।
विज्ञापन
हरियाखेड़ा गांव के जंगल में रविवार की सुबह करीब सात बजे ओमपाल की ट्यूबवेल पर जला हुआ शव पड़ा मिला। किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, पति खोलेगा असली राज, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरेश कुमार के मुताबिक, मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। आशंका जताई कि पहचान छुपाने के लिए युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव जलाया गया है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/