फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, पति खोलेगा असली राज, देखिए तस्वीरें

Mon, 22 Feb 2021 01:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: shaastree nagar mein shikshika kee hatya, pati hiraasat mein
शिक्षिका चंदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक सनसनीखेज घटना हो गई। थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक शिक्षिका चंदा की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर पति को हिरासत में ले लिया। चंदा का पति टेंट व्यापारी है। आरोपी का कहना है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है जबकि, मायके वालों ने बेटी की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। महिला का मायका खतौली मुजफ्फरनगर में है।

Meerut News: shaastree nagar mein shikshika kee hatya, pati hiraasat mein
मेरठ समाचार - फोटो : amar ujala

शास्त्री नगर सेक्टर-2 में टेंट व्यापारी संजय लूथरा पत्नी चंदा (38 वर्ष) और नौ साल के बेटे हैप्पी के साथ रहते थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे पीआरवी 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। यहां चंदा के मायके वाले हंगामा कर रहे थे। यहां लोगों की भीड़ भी इकट्ठा थी।

Meerut News: shaastree nagar mein shikshika kee hatya, pati hiraasat mein
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मायके वालों का आरोप है कि संजय लूथरा ने चंदा की पीटकर हत्या की है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर संजय लूथरा को हिरासत में ले लिया। बाद में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह भी पहुंचे। पूछताछ में संजय लूथरा ने कहा कि शनिवार रात करीब 2:30 बजे चंदा को हार्ट अटैक आया था। इसके चलते वह बेड से नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। बेटा नानी के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: shaastree nagar mein shikshika kee hatya, pati hiraasat mein
शिक्षिका का आईकार्ड - फोटो : अमर उजाला

पहले 50 लाख का बीमा कराया और फिर ले ली जान
शिक्षिका चंदा की हत्या के मामले में मायके वालों ने शास्त्री नगर से लेकर नौचंदी थाने तक हंगामा किया। आरोप है कि पति ने दो दिन पहले ही 50 लाख रुपये का बीमा कराया और फिर चंदा की जान ले ली। गुस्साए परिजनों ने थाने में भी पति को पीटने का प्रयास किया। चंदा खतौली में ही प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। रात करीब तीन बजे उसकी मौत की सूचना मिलते ही मायके वाले शास्त्री नगर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Meerut News: shaastree nagar mein shikshika kee hatya, pati hiraasat mein
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पहले भी किया था मारने का प्रयास
चंदा की मां सुनीता ने बताया कि संजय उसकी बेटी को पहले से ही मारने का प्लान बना रहा था। एक बार उसने चंदा से तलाक भी लेने का प्रयास किया था। शनिवार रात 11:00 बजे चंदा अपने एक रिश्तेदार के से मिलकर ही शास्त्री नगर अपने पति के पास पहुंची थी। रात करीब ढाई बजे संजय ने चंदा की पीटकर हत्या कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed