Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A cobra appeared in the house again; it first coiled around a cow, then attacked the children.

Baghpat News: घर में फिर निकला कोबरा, पहले गाय से लिपटा, फिर बच्चों पर किया हमला

Fri, 13 Nov 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A cobra appeared in the house again; it first coiled around a cow, then attacked the children.
रटौल। कहरका गांव में किसान कपिल त्यागी के घर में एक बार फिर कोबरा निकल गया। कोबरा ने पहले गर्भवती गाय के पैर में लिपटकर डसने का प्रयास किया। इसके बाद वहां सो रही किसान की पत्नी और बच्चों पर हमला किया। हालांकि किसी को डस नहीं पाया। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़वाकर खेत में छोड़ा गया।
विज्ञापन

कहरका गांव निवासी कपिल त्यागी के मकान में पिछले दो माह से कोबरा सांप निकल रहे हैं। वहां अभी तक 35 कोबरा निकल चुके हैं। 20 दिन पहले मकान की नींव की खोदाई कराई तो 200 से ज्यादा खाली अंडे और कांचली भी मिली। किसान कपिल त्यागी ने बताया कि बुधवार रात 10 फीट लंबा कोबरा फिर से निकल गया। कोबरा ने वहां बंधी सात माह की गर्भवती गाय पर हमला किया और उसके पैर से लिपटकर डसने का प्रयास किया। इससे गाय का गर्भपात भी हो गया। गाय इधर-उधर भागने लगी तो डसने बच गई। इसके बाद कोबरा कमरे में पहुंच गया और वहां सो रही उसकी पत्नी कविता, बेटी चैरी, पायल और पलख पर हमला करने का प्रयास किया। उसकी फुंकार सुनकर पत्नी नींद से जाग गई और तीनों बेटियों को उठाकर शोर मचा दिया। कोल्हू पर काम करने वाले मजदूरों ने कोबरा को पकड़कर खेत में छोड़ दिया। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि टीम को भेजकर कोबरा पकड़वाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed