फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A budget of Rs 3 crore was received for the marriage of 300 daughters

Baghpat News: 300 बेटियों की शादी के लिए मिला तीन करोड़ का बजट

Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 3 crore was received for the marriage of 300 daughters
- अब बिटिया की शादी में एक लाख रुपये खर्च करेगी सरकार
विज्ञापन

- 600 बेटियों की शादी कराने का बागपत को मिला था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शासन से 300 बेटियों की शादी कराने के लिए तीन करोड़ रुपये मिल गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से इस बार न केवल बैंड बाजा बजेगा, बल्कि बेटियों को पहले से ज्यादा उपहार मिलेंगे।
शासन ने 600 बेटियों की शादी का लक्ष्य दिया है। इनमें से प्रथम चरण में 300 बेटियों की शादी के लिए बजट जारी कर दिया है। अब प्रत्येक बेटी की शादी का खर्च 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया। अब वर-वधू को 10 हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये का सामान उपहार में मिलेगा।
विज्ञापन

कपड़े, स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, पांच लीटर क्षमता का कुकर, ट्राली बैग, डबल बेड चादर, कंबल, लाख के कंगन व पायल-बिछिया आदि सामान मिलेगा। पायल-बिछिया के निर्माता को प्रत्येक वधू को 65 टंच चांदी की शुद्धता का प्रमाण पत्र भी देना होगा। इससे पायल-बिछिया की चांदी में खोट रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार रुपये समारोह में खर्च होंगे। 60 हजार रुपये वधू की बैंक खाते में भेजे जाएंगे। जिन परिवारों की साला आय तीन लाख रुपये तक है, वो बिटिया की शादी इस योजना के तहत करा सकते हैं।

---

बेटियों की शादी का लक्ष्य मिल गया। आवेदन लेकर शादियां कराई जाएंगी। अब प्रत्येक शादी में एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। - तूलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed