फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A budget of Rs 11 crore 73 lakh has been set aside for providing loans to farmers.

Baghpat News: किसानों को लोन देने के लिए 11 करोड़ 73 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया

Wed, 19 Nov 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 11 crore 73 lakh has been set aside for providing loans to farmers.
बिनौली। फजलपुर गांव के सचिवालय में मंगलवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति की सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसमें किसानों को ऋण देने के लिए 11 करोड़ 73 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रबंध निदेशक विकास शर्मा ने बताया कि समिति का अधिकतम दायित्व 11 करोड़ 73 लाख रुपये निर्धारित किया गया। उन्होंने समिति सदस्यों से समिति का बकाया जल्द से जल्द जमा कराने की अपील की। बैठक में किसानों ने समिति पर सीएससी सेंटर, कृषि रक्षा रसायन केंद्र, सहकारी निक्षेप केंद्र खोलने की मांग रखी। सभापति मंजू राजपूत ने किसानों को समिति पर हर समय उर्वरक, खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में बिजवाड़ा के किसान हरबीर सिंह व फजलपुर सुंदरनगर के प्रधान सुधीर राजपूत को समिति भवन निर्माण के लिए भूमि दान देने पर सम्मानित किया। बैठक में डायरेक्टर मनोज प्रधान, राकेश कुमार, प्रभात, राहुल गिरी, जयवीर, यशवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--

समिति का 9.21 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया
फोटो-16
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति की साधारण सभा में प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि किसानों को लोन देने के लिए 9.21 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया। पिछले वर्ष का चार प्रतिशत ब्याज शीघ्र दिलवाने की किसानों ने मांग की। साथ ही समिति का बकाया जमा करने की भी मांग रखी गई। किसानों को पिछले वर्ष का लाभ आगामी बैठक में बांटने का प्रस्ताव भी पास हुआ। किसानों ने समिति के बारे में कुछ सुझाव भी दिए। किसानों द्वारा एपीके खाद को लेकर सवाल उठाए गए, कहा कि इस खाद की जांच होनी चाहिए। इस दौरान चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा, सोमपाल राणा, समिति चेयरमैन हरपाल सिंह राणा, प्रधान प्रताप सिंह, मुलसम समिति चेयरमैन मांगेराम आर्य, सुधीर राणा, सतेंद्र कुमार, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed