{"_id":"51-78666","slug":"Baghpat-78666-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके सहयोग से बनेगा कृषि विवि - वीरेंद्र पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके सहयोग से बनेगा कृषि विवि - वीरेंद्र पाल
Baghpat
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
दोघट/दाहा। जाट शिक्षा सभा के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा का चौगामा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गरम जोशी से स्वागत किया गया और उन्हें जीताने का आश्वासन दिया। चौगामा क्षेत्र के धनौरा, भड़ल, दाहा आदि गांवों में आजीवन सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया। दाहा गांव में ब्रहम सिंह के आवास पर आयोजित पंचायत में वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा जनता वैदिक कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय बनाने का हमारा प्रयास है। वह प्रयास आपके सहयोग से सफल होगा। पिछले वर्षों में उनके द्वारा कॉलेज में कराए कार्याें की पंचायत में उपस्थित लोगों ने सराहना की। पंचायत में जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सोलंकी, तेजपाल सिंह, विक्रम सिंह राणा, बारू सिंह, ओमकार सिंह, गोकल सिंह, सत्यवीर सिंह राणा, श्याम सिंह, तेजपाल राणा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन