फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूज एंड थ्रो पैटर्न पर चल रहा राहुल खट्ठा

यूज एंड थ्रो पैटर्न पर चल रहा राहुल खट्ठा

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुलिस की नाक में दम कर देने वाला मोस्ट वांटेड अपराधी राहुल खट्टा एक के बाद एक संगीन वारदात करने के साथ ही अपराधियों की फौज भी खड़ी किए जा रहा है। अपने गांव के बिगड़ैल नौजवानों को खौफ फैलाकर नोट कमाने के सपने दिखाकर उसने अपने गिरोह में कम से कम 50 सदस्य बना लिए हैं। यही वजह है कि 50 हजार का इनामी यह अपराधी हर वारदात में नए गैंग के साथ नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि यूज एंड थ्रो के फार्मूले पर चल रहा राहुल खट्टा गैंग के सदस्य कपड़ों की तरह बदल रहा है।
विज्ञापन

भट्टा व्यवसायी प्रवीन मित्तल के अपहरण में राहुल समेत 19 बदमाश शामिल रहे। पिछले साल बालैनी में हुई 14 लाख की लूट में इनमें राहुल के अलावा और कोई नहीं था। उसमें 11 बदमाशों के नाम सामने आए थे। सिपाही सुभाष की हत्या में उसके गैंग के तीन सदस्य जेल गए। ये तीनों और किसी वारदात में शामिल नहीं पाए गए। इनका काम पहले राहुल को ट्यूबवेल पर खाना पहुंचाना था। बाद में राहुल ने इन्हें लूटपाट में लगा दिया। पुलिस की जानकारी में आया है कि राहुल ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली में अलग अलग गैंग बना रखा है। जहां भी वारदात करता है, वहां के गैंग को साथ ले लेता है। बली गांव के हेड कांस्टेबल के बेटे सुनील की हत्या में भी राहुल गैंग के बदमाश ही पकड़े गए थे। मुजफ्फरनगर में पकड़े गए राहुल गैंग के चार बदमाशों ने भी पूछताछ में यही बताया कि वह हर बड़ी वारदात के लिए नया गैंग तैयार करता है।
विज्ञापन

अपनी गलती पर पछता रही पुलिस
बागपत। पुलिस के अधिकारी अब राहुल खट्टा को किसी भी सूरत में पकड़ना चाहते हैं लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा। पुलिस अब यह सोचकर पछता रही है कि उसे पकड़ने के लिए इतनी कोशिश पहले क्यों नहीं की गई। वह अपने गांव खट्टा प्रहलादपुर में ही रहता था। उस पर इनाम होने के बाद भी वह गांव में आराम से घूमता रहा। तब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की। गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र ने कई बार पुलिस से कहा कि उसे पकड़ ले, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। बाद में राहुल ने महेंद्र की पुलिस सुरक्षा में ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे सदस्य जेल जाएंगे - एसपी
एसपी जितेंद्र शाही का कहना है कि राहुल खट्टा गिरोह में बदमाशों की संख्या बहुत ज्यादा है लेकिन पुलिस ने भी इन्हें सबक सिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। सभी को जेल भेजा जाएगा। अभी तक 20 से ज्यादा पकड़े भी जा चुके हैं। इन पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है। एनएसए सिपाही की हत्या में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed