{"_id":"51-75551","slug":"Baghpat-75551-51","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्यौढ़ी के दोहरे हत्याकांड में फरार चल रही हैं प्रमुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यौढ़ी के दोहरे हत्याकांड में फरार चल रही हैं प्रमुख
Baghpat
Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ट्यौढ़ी गांव में बड़ौत तहसील के प्रभारी सब रजिस्ट्रार राम किशोर और उनके पड़ोसी राजवीर को मौत के घाट उतारने के मामले में फरार चल रही छपरौली की ब्लॉक प्रमुख वीरमती और उनके हिस्ट्रीशीटर बेटे परमवीर तुगाना को पुलिस ने ऐसा सबक सिखाने की तैयारी की है कि ताउम्र भूल न पाए। प्रमुख के तुगाना स्थित मकान की कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी। हत्यारोपियों पर रासुका में कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है। परमवीर का गैंग पुलिस रिकार्ड में पंजीकृत है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (ए) में चल-अचल संपत्ति भी कुर्क करने की तैयारी चल रही है।
परमवीर तुगाना ने गांगनौली के एक लाख के ईनामी बदमाश प्रमोद से हाथ मिलाने के बाद पुलिस को सीधे चुनौती दी। हिस्ट्रीशीटर दो बार पुलिस पर फायर झोंक चुके हैं। इसके अलावा जिस तरह से ट्यौढ़ी में डबल मर्डर अंजाम दिया, उससे भी अफसर सख्ती के मूड में है। इन बदमाशों ने रामकिशोर और राजवीर की हत्या के बाद दहशत फैलाने के लिए भट्ठे पर फायर किए थे।
ऐसे मामलों में एनएसए में कार्रवाई करना आसान होता है। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। छपरौली की ब्लॉक प्रमुख वीरमती और उनके बेटे परमवीर समेत सभी आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। एसपी जितेंद्र शाही ने बताया पुलिस ने कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। एक दो दिन में ही आदेश हो जाएगा।