{"_id":"51-75406","slug":"Baghpat-75406-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की जांच थानाध्यक्ष से हटा सीओ को सौंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की जांच थानाध्यक्ष से हटा सीओ को सौंपा
Baghpat
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम विनयपुर से दो माह पूर्व लापता हुए युवक की जांच डीआईजी मेरठ ने थाने से हटा सीओ खेकड़ा को सौंप दी। इससे परिजनों को उसके पता लगने की आस जगी है। विदित हो कि क्षेत्र के ग्राम विनयपुर निवासी चंद्रपाल ने खेकड़ा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में दो माह पूर्व आरोप लगाया था कि उसके पुत्र संजय को सिरौली गांव निवासी दो युवक अपने साथ पशुओं की खरीददारी करने की बात कह लेकर गए थे, लेकिन आज तक युवक संजय का कोई पता नहीं लगा सका। संजय के परिजन तभी से उसका अपहरण कर हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवक के परिजनों ने थाना पुलिस पर लापरवाही बरत उनके साथ ही दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा उच्चाधिकारियो से गत पांच दिन पूर्व शिकायत की थी। उक्त मामले को लेकर परिजन डीआईजी मेरठ से मिले। युवक के पिता चंद्रपाल सिंह ने डीआईजी से जांच किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की। डीआईजी ने लापता संजय की जांच सीओ खेकड़ा सोमदत्त शर्मा को सौंप दी। इसके बाद युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा अब उन्हें न्याय मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन