{"_id":"51-72249","slug":"Baghpat-72249-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की उपचार के दौरान मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की उपचार के दौरान मौत
Baghpat
Updated Sun, 25 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चौहल्दा गांव में आग लगने से झुलसी महिला की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर शिकायत की।
कांधला निवासी प्रियंका उर्फ प्रर्मिला की शादी छह माह पूर्व चौहल्दा गांव के एक युवक के साथ हुई थी। 16 मई को वह रहस्यमय ढंग से झुलस गई थी। 22 मई को उसकी दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को विवाहिता के मायके वाले कोतवाली पहुंचे। उसके चाचा राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि दहेज में 70 हजार रुपये न मिलने पर प्रियंका की उसके ससुरालियों ने जलाकर हत्या की है। उसने कोतवाली पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन