{"_id":"51-70562","slug":"Baghpat-70562-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तहसील में लगेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तहसील में लगेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
Baghpat
Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने नगर निकायों को नदी और सड़कों के किनारे कृूड़ा फेंकना तुरंत बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों नगर पालिकाएं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए शहर से दूर भूमि चिह्नित करें और कूड़ा वहां डलवाएं।
जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में पालिका अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मच्छरों एवं बीमारियों के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए फोगिंग कराने, दवा का छिड़काव कराने, नाले, नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। गर्मी बढ़ती जा रही है और पेयजल की व्यवस्था अभी तक ठीक नहीं है। अधिकारियों को सभी नलकूपों को ठीक कराकर चालू कराने, सभी नलकूपों पर जनरेटर लगवाकर पानी की सप्लाई कराने, हैंडपंपों को रीबोर कराने तथा शहरी क्षेत्र में प्याऊ लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुओं के लिए तालाबों को भरने के निर्देश दिए तो अधिकारियों ने किसी भी शहरी क्षेत्र में तालाबों के होने से इंकार किया। इस पर उन्होंने सभी जगह के पुराने तालाबों के स्थानों की सूची बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ रमेश चंद्रा, डा. अशोक लाठियान, कलक्ट्रेट प्रभारी यशवर्द्धन श्रीवास्ताव, एसडीएम एनके सिंह एवं अन्य रहे।