फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मोदी पर वार, मुस्लिमों को दुलार

मोदी पर वार, मुस्लिमों को दुलार

Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 28 मिनट का भाषण दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहले में वादों के खजाने से किसानों के दिल में उतरने का जतन किया तो दूसरे में मुसलमानों का दिल जीतने के लिए जी भरकर हमदर्दी उड़ेल डाली। किसानों को जोड़ने के लिए चौधरी चरण सिंह के सम्मान में बार बार सिर झुकाते रहे तो मुसलमानों को रिझाने के लिए नरेंद्र मोदी पर दिल खोलकर भड़कते रहे।
विज्ञापन

मुलायम ने कहा कि चौधरी साहब ने उन्हें तीन बार अपना राजनीतिक वारिस बताया। आज सिर्फ सपा ही उनके बताए रास्ते पर चल रही है। घोषणा पत्र भी उनकी नीतियों पर बनाया है। सैफई में उनके नाम से मेडिकल कॉलेज खोला है, विधानसभा के सामने उनकी प्रतिमा लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद मुलायम ने सपा का घोषणा पत्र सुनाना शुरू किया तो पहले नंबर किसान लिए, दूसरे पर महिलाएं, तीसरे पर नौजवान और चौथे पर मुसलमान। फिर मुस्लिमों को 20 फीसदी आरक्षण देने से लेकर सच्चर कमेटी की सिफारिश लागू करने तक के वादे कर डाले। किसानों के लिए कहा कर्ज चाहें सरकारी हो या प्राइवेट, किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी। युवाओं को लुभाया, या तो रोजगार देंगे, या फिर बेरोजगारी भत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम ने कहा 80 फीसदी मुसलमान दस्तकारी में जुड़ा है। कुछ लोग मुसलमानों के हाथ से बनी बनारसी साड़ी अपनी बहू और बेटी को पहनाते भी हैं, लेकिन उन्हें गाली भी देते हैं। उन्होंने 17 जातियों को बराबरी का हक दिलाने का वादा किया तो सवर्णों पर भी डोरे डाले। उन्होंने कहा सवर्ण आयोग बनाएंगे। उन्होंने गुजरात मॉडल की हवा निकालने के लिए तमाम आंकड़े पेश किए। कहा कि यूपी में 17-18 प्रतिशत बेरोजगारी है जबकि गुजरात में 49 फीसदी है।


किस पर क्या बोला?
:: अजित सिंह - इशारों में कहा कि कुछ लोग चौधरी चरण सिंह के नाम पर वोट मांगते हैं जबकि उनकी नीति पर सपा चल रही है।
:: मायावती - बसपा अध्यक्ष पर एक लाइन भी नहीं बोले। बसपा के शासनकाल पर भी कोई टिप्पणी नहीं की।
:: मोदी - भाजपा पीएम प्रत्याशी को जी भरकर कोसा। 28 मिनट के भाषण में 10 से ज्यादा मोदी को ही निशाने पर रखा।
:: गन्ना भुगतान - थोड़ा ही बोले, लेकिन पूरा भुगतान कराने का वादा कर आज ही सीएम से बात करने को कहा।
:: विकास - पश्चिम को खूब बजट देने, गंभीर बीमारी के इलाज और महिला शिक्षा मुफ्त करने का वादा किया।
:: दंगे - मुजफ्फरनगर दंगे पर एक लाइन नहीं बोले, जबकि गुजरात दंगों के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया।
:: मुसलमानों - मुसलमानों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनको 20 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया।
:: तीसरा मोर्चा - मुलायम ने दावा किया कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी, पीएम का फैसला यूपी से होगा।

मुलायम लाइव
:: 2.47 पर हेलिकाप्टर नजर आया
:: 2.49 पर हेलिकाप्टर उतर आया।
:: 2.54 पर स्टेज पर पहुंच गए।
:: 3.02 बजे भाषण शुरू किया।
:: 3.29 बजे भाषण पूरा किया।
:: 3.50 बजे हेलिकाप्टर उड़ गया।

नारे
:: बोल मुलायम हल्ला बोल, हल्ला बोल, हल्ला बोल।
:: जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम सिंह है।
:: नेताजी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।

कौन - कौन मौजूद रहा

बालैनी। प्रदेश के मंत्री राम सकल गुर्जर, चौधरी साहब सिंह, कुलदीप उज्ज्वल, ओमवीर तोमर, आशु मलिक, ओंकार यादव, डॉ. एसपी यादव, प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद, चेयरमैन राजूद्दीन, प्रदीप ठाकुर, बिल्लू प्रधान, अभय वीर यादव, शौकेंद्र पहलवान, सुभाष गुर्जर आदि रहे। जबकि अध्यक्षता राम आसरे शर्मा ने की। संचालन राम सहाय यादव ने किया। उधर, मनोज यादव, फखरू प्रधान, यासीन प्रधान, पंडित चमन, डॉ. जितेंद्र सिंह सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed