फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मौन व्रत पर बैठे युवक को पुलिस ने भगाया

मौन व्रत पर बैठे युवक को पुलिस ने भगाया

Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। मुजफ्फरनगर के भारसी गांव के विजय पंवार ने नेहरू मूर्ति पर बैठ कर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के समर्थन में मौन व्रत रखा। देर रात बाजार पुलिस चौकी के दरोगा ने उसकी पिटाई कर उसे भगा दिया। उसने इसकी सूचना बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी इस पर भाजपा कार्यकर्ता नेहरू मूर्ति पहुंचे और हंगामा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को 10 बजे विजय पंवार नेहरू मूर्ति पर मौन व्रत रख बैठा। उसने लिखकर बताया कि जब तक पूर्व मुंबई कमिश्नर व भाजपा नेता सत्यपाल सिंह नहीं आते, तब तक वे मौन व्रत जारी रखेंगे। बाजार चौकी से एक दरोगा वहां पहुंचे और उसे भगा दिया। इसकी सूचना जब भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी तो वे वहां पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही विजय को पुन: नेहरू मूर्ति पर बैठाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। बाद में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सचिन जैन उसे वहां से उठाकर अपने घर ले गए। प्रदर्शनकारियों में कुलदीप त्रिवेदी, राकेश जैन, अतुल जैन, अमन गर्ग, आलोक आर्य, सोनू सैनी, गौरव पंजाबी, अभय जैन, मनोज कुमार, गौरव शर्मा एवं अन्य रहे। इस संबंध में एसपी जितेंद्र शाही ने कहा कि वह इस मामले को दिखवा रहे हैं। जांच करा दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




फोटो संख्या 05 बीडीटी 12- बड़ौत में नेहरू मूर्ति पर मौन व्रत पर बैठा विजय पंवार

05 बीडीटी 12ए- बड़ौत में विजय पंवार को पुलिस द्वारा पीटकर भगाए जाने के बाद नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता

05 बीडीटी 12बी- बड़ौत में नेहरू मूर्ति पर हंगाम केे दौरान पुलिस से उलझते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed