फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अखिलेश को हटाकर मुलायम बनेंगे सीएमः मुन्ना

अखिलेश को हटाकर मुलायम बनेंगे सीएमः मुन्ना

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है जबकि सपा मुखिया मुलायम सिंह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उन्हें जनता पूरी तरह से नकार देगी। इसके बाद अखिलेश यादव को हटाकर मुलायम सिंह यादव खुद मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
विज्ञापन

मुन्ना सिंह बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार लाल बत्तियां रेवड़ी की तरह बांट रही है जबकि विकास की ओर कोई ध्यान नहीं है। अल्पसंख्यकों को 18 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया था लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अल्संख्यकों के लिए अल्पसंख्यक आयोग, मदरसा बोर्ड, फखरुद्दीन अली सोसाइटी, उर्दू अकादमी चारों संस्थाआें के संवैधानिक पदों का गठन नहीं किया है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता बेशक पार्टी छोड़ रहे हों लेकिन वोटर दलबदलू नहीं है। प्रदेश के बिजली के रेट बढ़ाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जिससे एक करोड़ 30 लाख उपभोक्ता प्रभावित हो गए हैं। रालोद सदन में इसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों का 5 हजार करोड़ रुपये का गन्ने का बकाया है। मिल और सरकार की मिलीभगत के चलते किसानों को बकाया नहीं दिया जा रहा है। रालोद जुलाई में बागपत और मुजफ्फरनगर में बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदेश में किसी के शहीद होने पर कोई मुआवजा नीति नहीं है। शहीद पुलिसकर्मी राहुल ढाका के यहां कोई नहीं पहुंचा। उसे भी 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 30 एवं 31 जुलाई को वृंदावन में रालोद का अधिवेशन होगा, जिसमें रालोद आगे की रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी ने कहा है कि रालोद के सभी विधायक, एमएलसी, सांसद अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देंगे। महिपाल नैन, राजेंद्र चिकारा, अनिल जैन, धनपाल गुर्जर अमित चौधरी, सतीश चौधरी, ओमपाल ढाका, राजू तोमर सिरसली, अमित जैन, विकल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed