{"_id":"51-58837","slug":"Baghpat-58837-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू आतंकवाद के नाम पर बंद लोग रिहा करो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू आतंकवाद के नाम पर बंद लोग रिहा करो
Baghpat
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि हिन्दू आतंकवाद के नाम पर बंद साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित और स्वामी असीमानन्द जैसे लोगों पर आज तक चार्जशीट नहीं हो पाई है। इसका मतलब यह है कि इनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। इसलिए इन्हें तुरंत रिहा किया जाए। यह भी साबित हो गया है कि हिन्दू आतंकवाद जैसी कोई चीज नहीं है। इन लोगों को जेल भेजने के लिए प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।
तोगड़िया यहां सम्राट प्रथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बजरंग दल के शिविर में पहुंचे। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार जिन जेहादी आतंकियों को छोड़ रही है, उनके खिलाफ चार्ज शीट हो चुकी है। चार्ज शीट तब होती है, जब पक्के सुबूत होते हैं। अगर ऐसे आतंकियों को छोड़ेंगे, तो मुख्यमंत्री खुद भी आतंकवाद से सुरक्षित नहीं रह पाएंगे।
तोगड़िया ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए 25 अगस्त से फिर से आंदोलन करेंगे। इसी दिन चौरासी कोस की संतों की पद यात्रा आरंभ होगी। उन्होंने अपील की है कि उत्तराखंड में फंसे लोगों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए हर संभव मदद की जानी चाहिए। वह स्वयं गुरुवार को देहरादून जा रहे हैं। हरिद्वार, देहरादून, पीपलकोटी, जोशीमठ और ऋषिकेश में विहिप ने सहायता और राहत केन्द्र खोले हैं। विहिप की रुद्रप्रयाग की टीम गौरीकुंड में बचाव कार्य में लग गई है।
विज्ञापन
कल्याण की तारीफ
गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी के विषय में तोगड़िया ने कहा कि उनके लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ी विचारधारा है। जो नेता राम मंदिर बनाने, कश्मीर से धारा 370 हटाने, समान नागरिक संहिता लागू करने, गो हत्या पर रोक लगाने, आतंकवाद से मुक्ति दिलाने की बात करेगा, उसी का समर्थन करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तारीफ की। बोले कि वे हिन्दू जनमत खड़ा कर रहे हैं। जिस दिन ऐसा हो जाएगा, सौ कल्याण सिंह मिल जाएंगे।